घर की याद - नोट्स व प्रश्नोत्तर | HINDI GYAN HINDI GYAN | कक्षा 9 | पाठ 12 | काव्य-खंड (गंगा) घर की याद कवि - भवानीप्रसाद मिश्र नोट्स • व्याख्या • अभ्यास हल • 75+ अतिरिक्त प्रश्नोत्तर ✍️ कवि परिचय — भवानीप्रसाद मिश्र जीवन परिचय भवानीप्रसाद मिश्र का जन्म सन् 1913 में मध्य प्रदेश के होशंगाबाद (अब नर्मदापुरम्) में हुआ था। साहित्य के साथ-साथ स्वाधीनता आंदोलन में जिन कवियों की सक्रिय भागीदारी थी, उनमें ये प्रमुख हैं। इनका निधन सन् 1985 में हुआ। प्रमुख रचनाएँ गीत-फरोश, खुशबू के शिलालेख, चकित है दुख, अँधेरी कविताएँ, बुनी हुई रस्सी (कविता संग्रह — इस पर इन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला), कवितांतर, शतदल, गांधी-पंचशती, त्रिकाल संध्या आदि। साहित्यिक व सामाजिक योगदान भवानीप्रसाद मिश्र ने राष्ट्रभाषा प्रचार समिति में कार्य किया और सन् 1952-55 तक हैदराबाद से प्रकाशित हिंदी की लोकप्रिय साहित्यिक पत्रिका कल्पना का संपादन भी किया। सन् 1955-58 के बीच वे आकाशवाणी के हिंदी कार्यक्रमों से संबद्ध रहे। उन्होंने संपूर्ण गांधी वाङ्मय का भी संपादन किया। 📖 प...