सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

संवादहीन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

संवादहीन — शेखर जोशी | कक्षा-9, संपूर्ण अध्ययन सामग्री| अभ्यास प्रश्नोत्तर| परीक्षा उपयोगी अतिरिक्त प्रश्नोत्तर सहित

संवादहीन — शेखर जोशी | संपूर्ण अध्ययन सामग्री संवादहीन (शेखर जोशी) — संपूर्ण अध्ययन सामग्री नोट: इस सामग्री में सभी प्रश्न काले रंग में तथा उनके उत्तर नीले रंग में दिए गए हैं। 25 वस्तुनिष्ठ, 20 अति लघु, 20 लघु तथा 10 महत्वपूर्ण प्रश्न पाठ्यपुस्तक के 'अभ्यास' खंड से अलग हैं। लेखक परिचय शेखर जोशी जन्म: सन् 1932, अल्मोड़ा, उत्तराखंड (तत्कालीन उत्तर प्रदेश)।  निधन: सन् 2022। शेखर जोशी का जन्म सन् 1932 में अल्मोड़ा, उत्तराखंड में हुआ था। उनका पहला कहानी-संग्रह कोसी का घटवार सन् 1958 में प्रकाशित हुआ। उनकी अन्य प्रमुख रचनाएँ हैं — साथ के लोग, दाज्यू, हलवाहा, नौरंगी बीमार है, आदमी का डर, डांगरी वाले (कहानी-संग्रह); एक पेड़ की याद (शब्दचित्र-संग्रह); स्मृति में रहें वे (संस्मरण); न रोको उन्हें शुभ्रा (कविता-संग्रह); मेरा ओलिया गाँव (आत्मवृत्त)। उनकी कहानियों का संग्रह शेखर जोशी कथा समग्र शीर्षक से प्रकाशित है। शेखर जोशी ने ग्रामीण-शहरी मध्यवर्गीय समाज के जीवन-मूल्यों तथा कारखानों में काम करने वाले मजदूरों के जीव...