सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धन्यवाद ज्ञापन कैसे करें?

 धन्यवाद ज्ञापन कैसे करें?

स्कूल के सभागार में उपस्थित सभी अतिथिगण, स्कूल समिति के सम्मानित सदस्य, निदेशक प्रधानाचार्या एवं प्रधानाचार्या महोदया, समर्पित शिक्षकगण व मेधावी बच्चो!, आज़ादी के इस पावन अमृत महोत्सव की आप सभी को अनेक शुभकामनाएं | आज हमें आज़ादी मिले पूरे 75 साल हो गए हैं और इन 75 वर्षों में हमने सफलता के अनेक प्रतिमान गढ़े हैं| भारत एक नई विश्व शक्ति के रूप में उभरकर सामने आ रहा है| पूरा विश्व जब कोरोना जैसी महामारी से परेशान था तब भारत ने पूरे विश्व को एक उम्मीद दिलाई| उन विपरीत परिस्थितियों में भी भारत के कदम नहीं डगमगाए| यह भारत वीरों और दानियों की भूमि है, यहाँ लोगों ने भारत माता के चरणों में अपना मन ही नहीं तन और धन भी अर्पण कर दिया था | जीवन के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण ज्ञान की तो यहाँ नदियाँ बहती थीं और उसी ज्ञान सरिता को प्रवाहमयी रखने के लिए वेलफेयर सोसायटी अपने पूर्ण मनोयोग से समाज में कार्य कर रही है | आप सभी समाज के गणमान्य तथा बौद्धिकजनों का सहयोग व मार्गदर्शन हमें नित नयी ऊर्जा प्रदान करता है, जिसका परिणाम आप सभी के सामने इन प्रतिभाशाली बच्चों के रूप में प्रस्तुत है| आप सभी का मैं आभारी हूँ तथा दिल से धन्यवाद देता हूँ कि आप सभी का मार्गदर्शन तथा सहयोग हमें हमेशा मिलता रहता है| आप सभी ने जो अपने अमूल्य समय में से कीमती समय हमें दिया, उसके लिए हम आपके कृतज्ञ हैं | प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारियों को भी मैं धन्यवाद देता हूँ जिनका विशेष मार्गदर्शन स्कूल को मिलता रहता है| और स्कूल के सभी शिक्षक और छात्र तो विशेष धन्यवाद के पात्र हैं जो अपने अथक परिश्रम द्वारा ऐसे विभिन्न कार्यकर्मों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हैं तथा पूरे प्रदेश में स्कूल का नाम रोशन करते हैं | इस कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगाने वाले आप सभी को पुनः सादर धन्यवाद| पुन: आज़ादी के अमृत महोत्सव की आप सभी को शुभकामनाएं|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विशेषण क्या है? परिभाषा, भेद, उदाहरण, अभ्यास प्रश्न | Class 6-8 Hindi Grammar

  परिभाषा • भेद • माइंड मैप • MCQ • वर्कशीट • क्विज़ • अभ्यास प्रश्न इस लेख में विशेषण को बहुत आसान भाषा में , ढेर सारे उदाहरणों , चित्रों और अभ्यास के साथ समझाया गया है। यह लेख खासकर कक्षा 6 से 9  तक के विद्यार्थियों के लिए बनाया गया है , ताकि हर बच्चा इसे आसानी से समझ सके। 1. विशेषण क्या है ? ( सरल व्याख्या) जब हम किसी व्यक्ति , वस्तु या जानवर के बारे में बात करते हैं , तो अक्सर यह भी बताते हैं कि वह कैसा है — जैसे उसका रंग क्या है , वह कितना बड़ा है , या कितने हैं। इसी बात को बताने वाले शब्द को विशेषण कहते हैं। परिभाषा: जो शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता (गुण , रंग , संख्या , आकार आदि) बताए , उसे विशेषण कहते हैं। जिस शब्द की विशेषता बताई जाती है , उसे विशेष्य कहते हैं। आसान उदाहरणों से समझें: राम अच्छा लड़का है। → "अच्छा" विशेषण है , " लड़का" विशेष्य है। मेज़ पर पाँच किताबें हैं। → "पाँच" गिनती बता रहा है , इसलिए विशेषण है। यह लाल गुलाब बहुत सुंदर है। → "लाल" रंग बता रहा ह...

क्रिया (Verb) की परिभाषा, भेद, उदाहरण, पहचान, नियम, MCQ, Worksheet | हिंदी व्याकरण

  🌈 क्रिया क्या है? कक्षा 6–8 हिंदी व्याकरण परिभाषा, भेद, उदाहरण, माइंड मैप, अभ्यास और महत्वपूर्ण प्रश्न 📚 क्रिया का परिचय हिंदी भाषा में वाक्य को पूरा अर्थ देने के लिए कई प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया जाता है। इनमें क्रिया का विशेष महत्व है। क्रिया से हमें किसी काम के करने, होने या किसी अवस्था का पता चलता है। जैसे—राम पढ़ता है, सीता गाना गाती है, बच्चे मैदान में खेलते हैं और पक्षी आकाश में उड़ते हैं। इन सभी वाक्यों में पढ़ता, गाती, खेलते और उड़ते शब्द किसी न किसी काम का बोध कराते हैं। इसलिए ये सभी क्रिया शब्द हैं। उदाहरण: मोहन पुस्तक पढ़ता है। बच्चे मैदान में खेलते हैं। माँ खाना बनाती हैं। चिड़िया आकाश में उड़ती है। दादाजी कुर्सी पर बैठे हैं। चित्र: विद्यार्थी पढ़ते और सीखते हुए। ✅ क्रिया की परिभाषा जिस शब्द से किसी का...

संज्ञा (Noun) — पूरी जानकारी सरल भाषा में (कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों के लिए • उदाहरण, चित्र और माइंड मैप सहित)

  संज्ञा (Noun) — पूरी जानकारी सरल भाषा में कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों के लिए • उदाहरण, चित्र और माइंड मैप सहित ज़रा सोचिए — जब आप बोलते हैं "राम स्कूल जाता है", तो इस वाक्य में राम और स्कूल — ये दोनों शब्द किसी न किसी नाम को बता रहे हैं। हिंदी व्याकरण में ऐसे ही शब्दों को संज्ञा कहा जाता है। आज हम इसे बहुत आसान तरीके से, ढेर सारे उदाहरणों के साथ समझेंगे। 1. संज्ञा किसे कहते हैं? किसी भी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भाव या गुण के नाम को "संज्ञा" कहते हैं। सरल शब्दों में — दुनिया की हर चीज़ का एक नाम होता है, और वह नाम ही संज्ञा है। संज्ञा = किसी भी नाम का बोध कराने वाला शब्द व्यक्ति (राम, सीता) वस्तु (किताब, कुर्सी) स्थान (दिल्ली, स्कूल) भाव / गुण (ख़ुशी, ईमानदारी) कुछ आसान उदाहरण वाक्यों में: मोहन बाज़ार से आम लाया। (व्यक्ति + वस्तु) दिल्ली भारत की राजधानी है। (स्थान) उसकी ईमानदारी सबको पसंद है। (गुण) गंगा एक पवित्र नदी है। (स्थान/वस्तु का नाम) ✻ ✻ ✻ 2. संज्ञा के भेद (प्रकार) — माइंड मैप संज्ञा मुख्यतः पाँच प्रकार की होती है। नीचे दिया गया माइंड मैप इसे ...