सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विकास: कंक्रीट का जंगल

 

विकास: कांक्रीट का जंगल

परिवर्तन ही प्रकृति का नियम है। और हम जिस समाज में रहते है, वह निरंतर विकास और प्रगति की ओर बढ़ रहा है। कांक्रीट के जंगल, यानी शहरीकरण और आधुनिक बुनियादी ढाँचे का विकास, इस प्रगति का ही प्रतीक है।

मैं आपका ध्यान इस ओर विशेष रूप से आकर्षित करना चाहती हूँ कि वर्तमान समय में कांक्रीट के जंगल ही विकास का आधार है। शहरो में इमारतें, सड़के, पुल और अन्य बुनियादी ढाँचे बनाकर हम रोजगार के अनेक रास्ते खोलते हैं। यह न केवल निर्माण क्षेत्र में नौकरियाँ प्रदान करते हैं, बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी और अन्य सेवाओं के लिए भी संभावनाओं के विभिन्न द्वार खोलते हैं।

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और समाज की संरचना एक-दूसरे के सहयोग पर टिकी होती है। तो 

शहरीकरण इस सामाजिक परिभाषा को पूर्णतया परिभाषित करता है। आज शहरों में लोग एक-दूसरे के साथ अपने संसाधनों को प्रेम से बांटते हैं। साथ मिल नई तकनीक खोजकर अपना व दूसरो का जीवन आसान बनाते हैं।

ध्यान दीजिएगा, ये विकास के मार्ग ही आधुनिक जीवन की सुविधाएँ प्रदान करते हैं। शहरी क्षेत्रों में हमे शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और अन्य मूलभूत सुविधाएँ आसानी से उपलब्ध होती हैं। बड़े शहरों में उच्च शिक्षा के प्रतिष्ठान, सुपर स्पेशियलिटि अस्पताल और अत्याधुनिक परिवहन सुविधाएँ होती हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्लभ हैं।

इस बात से तो आप अनभिज्ञ नहीं होगे कि आज ये कंक्रीट के जंगल ही तकनीकी और वैज्ञानिक उन्नति को बढ़ावा देते है। शहरों में बड़े- बड़े अनुसंधान केंद्र, तकनीकी पार्क और उद्योग स्थापित होते हैं, जो नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देते हैं। यह वैज्ञानिक उन्नति हमारी जीवन शैली को बेहतर बनाती है और हमें वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बनाए रखती है।

हमें यह भी समझना होगा कि कंक्रीट के जंगल सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के भी केंद्र होते हैं। शहरों में विभिन्न संस्कृतियों और समुदायों के लोग एकसाथ रहते हैं जिससे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलता है। यह विविधता हमें एक समृध्द और परिष्कृत समाज की ओर ले जाती है।

कांक्रीट के जंगल हमारे देश और समाज के लिए अनिवार्य हैं। ये आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति के प्रमुख साधन है, जो हमें एक समृध्द्ध और विकसित भविष्य की ओर ले जाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संज्ञा (Noun) — पूरी जानकारी सरल भाषा में (कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों के लिए • उदाहरण, चित्र और माइंड मैप सहित)

  संज्ञा (Noun) — पूरी जानकारी सरल भाषा में कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों के लिए • उदाहरण, चित्र और माइंड मैप सहित ज़रा सोचिए — जब आप बोलते हैं "राम स्कूल जाता है", तो इस वाक्य में राम और स्कूल — ये दोनों शब्द किसी न किसी नाम को बता रहे हैं। हिंदी व्याकरण में ऐसे ही शब्दों को संज्ञा कहा जाता है। आज हम इसे बहुत आसान तरीके से, ढेर सारे उदाहरणों के साथ समझेंगे। 1. संज्ञा किसे कहते हैं? किसी भी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भाव या गुण के नाम को "संज्ञा" कहते हैं। सरल शब्दों में — दुनिया की हर चीज़ का एक नाम होता है, और वह नाम ही संज्ञा है। संज्ञा = किसी भी नाम का बोध कराने वाला शब्द व्यक्ति (राम, सीता) वस्तु (किताब, कुर्सी) स्थान (दिल्ली, स्कूल) भाव / गुण (ख़ुशी, ईमानदारी) कुछ आसान उदाहरण वाक्यों में: मोहन बाज़ार से आम लाया। (व्यक्ति + वस्तु) दिल्ली भारत की राजधानी है। (स्थान) उसकी ईमानदारी सबको पसंद है। (गुण) गंगा एक पवित्र नदी है। (स्थान/वस्तु का नाम) ✻ ✻ ✻ 2. संज्ञा के भेद (प्रकार) — माइंड मैप संज्ञा मुख्यतः पाँच प्रकार की होती है। नीचे दिया गया माइंड मैप इसे ...

ram-navmi-shakti-pooja

Mundakopanishad- education- Vedangas- Jyotishamanayanam Chakshu'- Panchang- Sanatani- Dharma- Vaar- yogas- months

  ‘ द्वे विद्ये वेदितव्ये इति ह स्म यद् ब्रह्मविदो वदन्ति पराचैवापरा च। ‘ By saying this in Mundakopanishad, two types of education have been described – Para and Apara. Knowledge of Vedas and Vedangas is obtained in Apara Vidya. Throwing light on the six Vedangas (Shiksha, Kalpa, Vyakaran, Nirukta, Chhanda and Jyotish) in 'Paniniya Shiksha', Panini says that- षिक्षा कल्पो व्याकरणं , निरुक्तः छन्दसोचमः। ज्योतिशामनयनं चैव , वेदाड़्गानि शडैव तु। To know the Vedas, first of all it is necessary to know these Vedangas. In these Vedangas too, Jyotish has been described as the eye of Vedapurush by saying 'Jyotishamanayanam Chakshu'. Whenever we have to get the knowledge of Shubhashubh to perform Yagyadi Karma, then we take the support of Jyotish Shastra only. Which is known as Panchang. तिथिर्वारष्च नक्षत्र योगः करणमेव च। एतेशां यत्र विज्ञानं पंचांग तन्निगद्यते।। That is, the book which sheds special light on Tithi, Vaar, Nakshatra, Yoga an...